Jamshedpur : जेम्को चौक पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार पिता-पुत्री की मौत, बेटा घायल

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को चौक में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना देर रात उस वक्त हुई, जब एक अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 38 वर्षीय कृष्णा कुमार शर्मा और उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजलि कुमारी की जान चली गई, जबकि 18 वर्षीय विक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : झारखंड सरकार के लिए मुसीबत बनी मईयां सम्मान योजना – जेपी पांडेय

ट्रेन छूट जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया

कृष्णा कुमार शर्मा जोजोबेड़ा स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत थे, जबकि उनकी बेटी अंजलि कुमारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसे रांची में आयोजित एमटीएस परीक्षा में शामिल होना था. परीक्षा में शामिल होने के लिए कृष्णा कुमार अपने बेटे विक्की के साथ उसे रात करीब 1 बजे टाटानगर स्टेशन छोड़ने गए थे, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण तीनों वापस घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया.

इसे भी पढ़ें :  Ramgarh: स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी की 275वां जयती मनाई गई

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time