Gamaharia: राजगांव में शिव मंदिर निर्माण का भूमिपूजन 17 फरवरी को, चला सफाई अभियान

गम्हरिया: यशपुर पंचायत अंतर्गत राजगांव में भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवाया जायेगा. इसको लेकर बुधवार से निर्माण स्थल पर सफाई अभियान शुरू किया गया. मंदिर निर्माण समिति के सदस्य मोहन नायक, संतोष नायक, कृष्णचंद्र नायक व गणेश नायक ने बताया कि राजगांव स्थित पाउड़ी मंदिर परिसर में शिव मंदिर निर्माण करवाया जायेगा, जिसका भूमिपूजन सोमवार 17 फरवरी को होगा. साथ ही शिवचर्चा का भी आयोजन होगा. फिलहाल शिवलिंग स्थापना कर शिवरात्रि को प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात पूजा-अर्चना शुरू होगा. पूजा के बाद मंदिर निर्माण शुरू किया जायेगा. सदस्यों ने बताया कि शिव मंदिर नहीं होने की वजह से श्रद्धालुओं को रायबासा, महुलडीह या नवागढ़ जाना पड़ता है. मंदिर बन जाने से श्रद्धालुओं को पूजा करने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

इसे भी प़ढ़ेः Chaibasa: माघ पूर्णिमा में श्री बालाजी हनुमान मंदिर में भण्डारा आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jadugora : सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में बढ़ा विवाद, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने बाहरी लोगों द्वारा अशांति फैलाने की आशंका को लेकर जिले के उपायुक्त को लिखा पत्र

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में विवाद  खुल कर सामने आ गया हैं। इधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने उपायुक्त को पत्र लिखकर…

Spread the love

Gua : गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली राहत

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह, पिता धरम सिंह, भटककर कराईकेला पहुंच गए थे। युवक के भटककर दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की सूचना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time