Kharagpur : जलेश्वर स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में भटकता मिला पांच वर्षीय बालक, आरपीएफ ने सुरक्षित संरक्षण गृह भेजा

खड़गपुर : जलेश्वर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को करीब पांच वर्षीय एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमता हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने संरक्षण में लिया।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बच्चा अपना नाम और पता नहीं बता सका। वह यह भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पाया कि वह जलेश्वर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा। इसके बाद आरपीएफ ने बच्चे की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मामले की जानकारी बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), बालेश्वर को दी। निर्धारित बाल संरक्षण प्रक्रिया के तहत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी), बालेश्वर से टेलीफोन पर निर्देश प्राप्त होने के बाद नाबालिग बच्चे को जलेश्वर स्थित गांधी सेवा आश्रम, जिला बालेश्वर, ओडिशा के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ के अनुसार, बच्चे की हालत स्वस्थ और सामान्य थी।आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग को सुरक्षित संरक्षण मिला और उसे संबंधित बाल देखभाल संस्था तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे की देखभाल, सुरक्षा और आगे की आवश्यक कार्रवाई निर्धारित बाल संरक्षण नियमों के तहत की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस ने अपराध, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

    जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

    Spread the love

    Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 12 सितंबर से चलेगा ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान, इसके बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज सहित अन्य नेताओं…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time