Bahragora: एनएच-49 पर भीषण हादसा, बस की चपेट में आई विक्षिप्त महिला – मौके पर मौत

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खंडामौदा चौक के पास ‘कुमार राहुल’ नामक यात्री बस (संख्या JH-05DU-5465) ने सड़क पार कर रही एक विक्षिप्त महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दारिशोल से रांची जा रही बस के सामने अचानक महिला आ गई। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा कंटेनर (संख्या NL-01L-8852) भी बस में टकरा गया।

पीछे से कंटेनर की टक्कर के बावजूद बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।

सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बारीडीह में अपराधियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़, दो घायल – तीन फ़रार

Spread the love

Related Posts

Bihar Politics : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना जनादेश का अपमान : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र कुमार पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय…

Spread the love

Chandil : कांड्रा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार 

चांडिल : कांड्रा थाना क्षेत्र के कालिया ढाबा के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *