Saraikela: शहरबेड़ा छठ घाट पर डूबे पिता-पुत्र की मौत, तीसरे युवक की तलाश जारी

चांडिल:  चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा छठ घाट पर सोमवार शाम छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है। घटना उस समय घटी जब संध्या अर्घ्य के दौरान नहाने के क्रम में 11 वर्षीय आर्यन यादव गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उसके पिता संजय यादव (45) और परिजन प्रतीक यादव (19) नदी में कूद पड़े। तेज बहाव के कारण तीनों पानी में डूब गए।

सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर शाम आर्यन यादव का शव बरामद कर लिया गया। पूरी रात तलाशी अभियान चलाने के बाद मंगलवार तड़के एनडीआरएफ टीम ने संजय यादव का शव भी नदी से निकाला। वहीं प्रतीक यादव की तलाश अब भी जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, एसपी मुकेश कुमार लुनायत और अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है, परिवार के लोग बदहवास हैं। प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शहरबेड़ा घाट को प्रशासन ने पहले से ही ‘डेंजर जोन’ घोषित किया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच गए। सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी और प्रशासनिक सख़्ती की कमी इस हादसे का बड़ा कारण बनी।

यह हादसा श्रद्धालुओं और प्रशासन दोनों के लिए चेतावनी है कि आस्था के साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी होगी। फिलहाल एनडीआरएफ टीम प्रतीक यादव की खोज में जुटी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: एनएच-49 पर भीषण हादसा, बस की चपेट में आई विक्षिप्त महिला – मौके पर मौत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time