Chakradharpur: सरदार पटेल की जयंती पर रेलवे कर्मियों ने लगाई दौड़, ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ गूंजा देशभक्ति का जयघोष

चक्रधरपुर: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संगठन (SERSA) की चक्रधरपुर इकाई की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों और आम लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सौहार्द का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन शामिल हुए।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। उत्साही प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग को पूरे जोश के साथ पूरा किया।

कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन और उनके उस ऐतिहासिक योगदान पर भी चर्चा हुई, जब उन्होंने 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी थी।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में सरदार पटेल को नमन किया और देशभक्ति के गीतों से माहौल को भावनात्मक बना दिया।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

    जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

    Spread the love

    Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

    जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर मारपीट,…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *