सरायकेला : गम्हरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर से काम कर लौट रहे दंपती को कार सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. मीरुडीह न्यू बस्ती निवासी नकुल यादव (50) और उषा यादव (46) लूना वाहन से गम्हरिया मोड पर पेंटिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे थे. तभी उदयपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. सूरज कुमार ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी
वह अपने भाई के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां से माता पिता को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया. वहीं पिता को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में पड़ोसी ने महिला पर किया चाकू से हमला, पकड़ने गई पुलिस से उलझा आरोपी
There is no ads to display, Please add some



















































