Chandil: गौ तस्करी का भंडाफोड़! पाटा टोल प्लाज़ा के पास 60 से अधिक गाय-बैल बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सरायकेला:  चांडिल अनुमंडल में शनिवार रात फिर से गौ तस्करी का मामला सामने आया। पाटा टोल प्लाज़ा के पास WB 39C 1140 नंबर का वाहन संदिग्ध हालात में खड़ा मिला। वाहन टोल पार करते समय अचानक बंद हो गया और चालक फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत चांडिल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त कर इसकी तलाशी ली। वाहन में लगभग 10-12 गायें पाई गईं, जिनमें से तीन गायों की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि पशुओं को अत्यंत अमानवीय और दर्दनाक तरीके से ठूंसा गया था।

पुलिस ने गाय-बैल को हुमीद टीओपी और चांडिल के अन्य सुरक्षित स्थान पर रखा। गौ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

जमशेदपुर के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गौ रक्षक दल की टीम घटना के समय सक्रिय हो गई और संदिग्ध वाहनों की निगरानी कर तस्करों को पुलिस के हवाले किया। विहिप कोल्हान प्रमंडल प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस या झामुमो की सरकार आती है, तब-तब ऐसे मामले बढ़ जाते हैं।

स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना को प्रशासन की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने मांग की कि ऐसे कृत्य करने वालों को कठोर दंड मिले, ताकि भविष्य में कोई भी नृशंस घटना करने की हिम्मत न कर सके।

इस अवसर पर विहिप कोल्हान प्रमंडल विभाग अरुण सिंह, विहिप सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, बजरंग दल जिला संयोजक डॉ. अरुण गोराई, विहिप गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई, बजरंग दल संयोजक गम्हरिया आकाश दास, आदित्यपुर नगर संयोजक सानु सिंह, जिला सह संयोजक बिट्टू सतपथी, गौ रक्षा प्रमुख राहुल राय, विहिप नगर मंत्री गौरव झा, धनंजय स्वर्णकार, नीतीश सिंह, ओंकार राज, उदय मंडल, निशांत सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो स्टार प्रचारक संजीव सरदार ने सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मांगा वोट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

Spread the love

Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर मारपीट,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *