जादूगोड़ा: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमेश सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और राज्य की कांग्रेस कमिटी ने घाटशिला में कैंप लगाकर पूरी ताकत झोंक दी है। बन्ना गुप्ता लगातार क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं और समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क में जुटे हुए हैं।
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टिक्की मुखी की चुनावी गतिविधियों में अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। जानकारों के अनुसार, टिक्की मुखी का दलित वर्ग, मजदूर समुदाय और युवाओं में मजबूत प्रभाव है। उनके रुख का असर घाटशिला विधानसभा के मतदाताओं पर पड़ सकता है।
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि टिक्की मुखी का मैदान में उतरना या न उतरना, दोनों ही परिस्थितियाँ कांग्रेस की चुनावी स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं।
घाटशिला की जनता इस सवाल पर चर्चा कर रही है कि क्या टिक्की मुखी किसी नए समीकरण की तैयारी में हैं, या चुनाव में दूरी बनाए रखना उनकी रणनीति है।
इसे भी पढ़ें :
घाटशिला उपचुनाव: झामुमो स्टार प्रचारक संजीव सरदार ने सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मांगा वोट
There is no ads to display, Please add some



















































