Chaibasa: रेलवे क्वार्टर निर्माण में बकाया भुगतान विवाद, , स्थानीय लोगों ने दी काम रोकने की चेतावनी

गुवा:  गुवा में रेलवे स्टाफ क्वार्टर के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। यह निर्माण कार्य दिवाकर इंजीनियर वर्क्स के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसका ठेकेदार ज्योति कुमार दिवाकर हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में सहयोग देने के बावजूद उनका अब तक भुगतान नहीं किया गया। बार-बार भुगतान की मांग करने पर ठेकेदार ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।

इस उत्पीड़न से तंग होकर लोगों ने गुवा के जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग की। इस पर नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, गुवा पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागूरी, और झामुमो संगठन सचिव वृंदावन गोप ने संयुक्त रूप से स्थिति का निराकरण करने की कोशिश की।

प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जब तक स्थानीय लोगों का बकाया भुगतान नहीं किया जाएगा, रेलवे क्वार्टर का निर्माण अनिश्चितकाल तक बंद रहेगा।

जिन लोगों का भुगतान बकाया बताया जा रहा है, उनमें उदय सिंह, राकेश झा, बालेश्वर गोप, बालकृष्ण गोड़, राजेश रंजन, अभिषेक सिंह, विनय प्रसाद, शत्रुघ्न साहू, वीरेंद्र शर्मा और जय किसान गुप्ता शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी ठोस कार्रवाई की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत – दूसरा घायल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

Spread the love

Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर मारपीट,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *