गुवा: बड़बिल से किरीबुरू जा रहे दो युवक रविवार शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना हाथी चौक के आगे, बरायबुरु गांव स्थित पुलिया के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया।
इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक मुरली राव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस से नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दोनों युवक बड़बिल के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही किरिबुरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: गुवा सेल खदान में नियमों की अनदेखी, मजदूरों की सुरक्षा को खतरा – CBI जांच की मांग
There is no ads to display, Please add some


















































