Chaibasa: गुवा सेल खदान में नियमों की अनदेखी, मजदूरों की सुरक्षा को खतरा – CBI जांच की मांग

गुवा:  गुवा स्थित सेल खदान में नियमों की लगातार अनदेखी कर मजदूरों से असुरक्षित कार्य कराया जा रहा है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने आरोप लगाया कि खदान में ऐसे मजदूरों से काम लिया जा रहा है जिनका VT परीक्षण, गेट पास, और A/B रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं है।

साथ ही इन मजदूरों की मेडिकल जांच भी नहीं की गई है। लगभग 20-22 मजदूरों को खदान के बंकर क्षेत्र में कार्य कराया जा रहा है, जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है।

रामा पांडे ने कहा कि प्रबंधन ठेकेदारों के साथ मिलकर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहा है। असुरक्षित परिस्थितियों में मजदूरों से काम कराए जाने के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पहले भी ऐसे मजदूरों के साथ दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

यूनियन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही, शिकायत सेल के उच्च अधिकारियों, जिला प्रशासन और सेल विजिलेंस विभाग को लिखित रूप में भेजी जाएगी। यूनियन ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: किरीबुरु-मेघाहातूबुरू खदानों की समस्याओं पर बैठक, SPS भुगतान पर उठी गंभीर चिंता

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time