Chaibasa: किरीबुरु-मेघाहातूबुरू खदानों की समस्याओं पर बैठक, SPS भुगतान पर उठी गंभीर चिंता

गुवा:  झारखंड मजदूर संघर्ष संघ का किरीबुरु और मेघाहातूबुरू खदानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सेल कॉर्पोरेट कार्यालय पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल में किरीबुरु की ओर से सुनील कुमार पासवान और मेघाहातूबुरू की ओर से अफताब आलम शामिल थे।

बैठक में खदान क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं और सेल पेंशन स्कीम (SPS) के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सेल चेयरमैन अमरेन्दु प्रकाश ने समयाभाव के कारण हरि मोहन झा को प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधित्व करने का निर्देश दिया। श्री झा ने खदान प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने किरीबुरु-मेघाहातूबुरू के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अमित कुमार विश्वास को भी फोन पर निर्देश दिए।

संघ ने बताया कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक SPS भुगतान नहीं मिला, जिनमें किरीबुरु के कृष्ण रजक का मामला प्रमुख है। श्री झा ने सभी लंबित मामलों का विवरण मांगा और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

संघ ने यह भी बताया कि अगली बैठक दिल्ली में इस्पात मंत्रालय, सेल प्रबंधन और नॉन-एनजेसीएस यूनियनों के साथ आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य मुद्दों में शामिल हैं:

ओवरटाइम बहाली
श्रम कानूनों का पालन
खदान कर्मियों को NJCS में प्रतिनिधित्व
संघ ने स्पष्ट किया कि यदि खदानों को NJCS में स्थान नहीं दिया गया, तो वे खदानों के NMDC में विलय की मांग भी करेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: देवगांव से रामतीर्थ तक PCC सड़क और बैतरणी नदी तट पर स्नान घाट का शिलान्यास

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time