Chaibasa: देवगांव से रामतीर्थ तक PCC सड़क और बैतरणी नदी तट पर स्नान घाट का शिलान्यास

गुवा:  जगन्नाथपुर विधायक और सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकू ने सोमवार को दो बड़ी विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि “विकास ही हमारी प्राथमिकता है, और क्षेत्र के हर गांव तक योजनाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”

पहली योजना के तहत देवगांव ब्रह्मपुर मुख्य सड़क से रामतीर्थ तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस परियोजना की प्राक्कलन राशि 90 लाख रुपये है। विधायक ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और धार्मिक स्थल रामतीर्थ तक पहुंचना आसान होगा।

विधायक सिंकू ने बैतरणी नदी तट पर सीढ़ीनुमा स्नान घाट, मुख्य घाट और श्मशान घाट निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। यह योजना 98 लाख रुपये की लागत से पूरी होगी। इसके पूरा होने पर स्थानीय लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक अवसरों पर सुविधा मिलेगी, साथ ही नदी तट का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल विकास नहीं, बल्कि संतुलित विकास है। गांव की सड़कों से लेकर घाटों तक, हर उस स्थान पर काम किया जा रहा है जो सीधे जनता की जरूरतों से जुड़ा है।” उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जगन्नाथपुर प्रखंड में जल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नई योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।

विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे क्षेत्र की स्वच्छता और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में समाज के बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।

शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, मुखिया जयंती उरांव, जितेंद्र पूर्ति, हेमंत महतो, रविश चंद्र महतो, सनंत प्रधान, प्रभात प्रधान, कमल किशोर बोबोंगा, हसलुद्दीन खान, सूरज मुखी, आफताब आलम, मुजाहिद, शाहरुख अली, रोशन पान, रंजीत गगराई, संतोष नाग मुंडा, बबलू गोप, क्रांति तिरिया, लोकनाथ पान, प्रकाश गोप, दीपक गोप आदि शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: उड़ीसा बाबा ने की बाबूलाल सोरेन के जीत की भविष्यवाणी, बढ़ी सियासी सरगर्मी

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time