Jamshedpur: सूर्य मंदिर में छठ की तैयारियां अंतिम चरण में, लोकगायिका डिम्पल भूमि और मानवी सिंह देंगे प्रस्तुति

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को भालूबासा स्थित एक होटल में मंदिर समिति की प्रेस वार्ता हुई। समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, और मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने पत्रकारों को तैयारियों की जानकारी दी।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर और दोनों तालाबों की सफाई व पेंटिंग का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। पेंटिंग के बाद तालाबों में स्वच्छ जल भरा जाएगा और परिसर में रंग-बिरंगे फूलों व विद्युत सज्जा की जाएगी।

संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि छठ व्रतियों के लिए 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सभी प्रवेश द्वार खोले जाएंगे। पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर श्रद्धालु घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। महापर्व छठ के प्रथम अर्घ्य के अवसर पर संध्या 7 बजे लोकगायिका डिम्पल भूमि और मानवी सिंह अपने मनमोहक गीतों के साथ श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोएंगी।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर को मंदिर समिति आर्थिक रूप से कमजोर व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण करेगी। इस कार्य के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि ग्यारह सौ जरूरतमंद व्रतियों को सुबह 10 बजे से पूजन सामग्री वितरित की जाएगी।

सूर्य मंदिर के स्वयंसेवक छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा में लगातार सक्रिय रहेंगे। मंदिर समिति ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूजन सामग्री की बिक्री से कोई लाभ नहीं उठाने का निर्णय लिया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सोनारी से कपाली तक घाटों का निरीक्षण, छठ पूजा से पहले घाट होंगे दुरुस्त

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

Spread the love

Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर मारपीट,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *