Jamshedpur: सोनारी से कपाली तक घाटों का निरीक्षण, छठ पूजा से पहले घाट होंगे दुरुस्त

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिम के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी दोमुहानी से लेकर कपाली तक के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई और रास्तों की स्थिति का जायजा लिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने पाया कि जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर और उनके कर्मचारी घाटों की सफाई और रास्तों की मरम्मत में सक्रिय हैं। निरीक्षण में जो भी कमियां मिलीं, उन्हें तुरंत अधिकारियों को बताकर सुधार के निर्देश दिए गए।

मुकुल मिश्रा ने आश्वस्त किया कि दो से तीन दिनों के अंदर सोनारी दोमुहानी से लेकर कपाली तक के घाटों की सफाई और रास्तों की मरम्मत कर दी जाएगी, ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से घाटों तक पहुँच सकें।

निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल में विनोद सिंह, काजल चौधरी, रंजीत प्रसाद, सुप्रियो घोष, प्रवीण पांडे, श्याम रंजन मंडल, उत्तम दास, अतुल सिंह, बाबू सिंह सरदार आदि मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Potka: दो दिन बाद छठ, लेकिन घाटों की सफाई नहीं — व्रतियों में नाराजगी 

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time