Gua : झारखण्ड मजदूर यूनियन को फर्जी व असंवैधानिक बताने वालों पर होगी कार्रवाई : दुलाल भुईयां 

Spread the love

पूर्व विधायक ने कार्यकारिणी सदस्य इकबाल अहमद के कार्यकलाप की आलोचना की
गुवा :  झारखण्ड श्रमिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इकबाल अहमद के द्वारा झारखण्ड मजदूर यूनियन के अस्तित्व को असंवैधानिक करार देने की यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक दुलाल भुईंया ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कहा है गुवा माइंस प्रबंधन को इस आशय का पत्र लिखने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत इकबाल अहमद पर कार्यवाही की जाएगी।
श्री भुईंया ने कहा कि मजदूर यूनियन फर्जी एवं असंवैधानिक तरीके से संचालित किए जाने का आरोप पूर्णतः गलत है। यह सांसद दिशुम गुरु शिबू  सोरेन से संरक्षित यूनियन है। जब तक सांसद दिशुम गुरु शिबू  सोरेन जीवित है संगठन के संरक्षक बने रहेंगे। चूंकि शिबू सोरेन उक्त संगठन के मार्गदर्शक है अतः उनके निर्देशों का सदैव अनुशंसा की जाएगी।
बरहाल झारखंड श्रमिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इकबाल अहमद झारखंड मजदूर यूनियन से जुड़े हुए नहीं है ।अतः उन्हें किसी भी दृष्टिकोण से संस्था व संगठन के विरुद्ध बयान देने का अधिकार नहीं है। दुलाल भुइयां ने कहा कि झारखंड मजदूर यूनियन का गठन 1980 में किया गया था। तब से उक्त संगठन मजदूर, ठेकेदार एवं जमीन हड़पने वाले शोषितों के विरुद्ध लड़ाई लड़ रही है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से मिला युवती का मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

Spread the loveजादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम दुड़कू स्थित स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात युवती का शव जादूगोड़ा पुलिस ने बरामद किया। युवती की उम्र करीब 20-25 वर्ष है।…


Spread the love

Jamshedpur: हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या के 25 साल पूरे, मनोज तिवारी देंगे स्वरांजलि

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर:  हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित भजन संध्या इस वर्ष 25वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. रजत जयंती के इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *