Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा 22-28 तक,  मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

21 फरवरी को नगर भ्रमण सह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वावधान में सूर्यधाम परिसर स्थित भव्य श्रीराम मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा, नगर भ्रमण सह शोभायात्रा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने मंदिर परिसर के शंख मैदान में बनाये जा रहे कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन के उपसमिति के सदस्यों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए। इससे पहले, उन्होंने सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और आयोजन उपसमिति के सभी सदस्यों के साथ बैठक कर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आयोजन की भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पहली बार आयोजित हुआ ‘रेडिएंट झारखंड’, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की लगाई गई प्रदर्शनी

इस आयोजन के तहत 21 फरवरी को नगर भ्रमण सह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सुगना कॉलोनी, बारीडीह मंदिर से सूर्यधाम तक पहुंचेगी। वहीं, 22 से 28 फरवरी तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जिसमें श्रीधाम वृंदावन से आचार्य राजेंद्र जी महाराज श्रीरामचरितमानस की कथा का प्रवचन करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7:30 बजे तक चलेगी। इसके अलावा प्रतिदिन विशेष पूजन, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संप्रेक्षण एवं बाल सुधार गृह में काउंसलर समेत चार की हुई नियुक्ति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time