Jamshedpur : संप्रेक्षण एवं बाल सुधार गृह में काउंसलर समेत चार की हुई नियुक्ति

नव नियुक्त कर्मियों को डीसी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह में काफी दिनों से रिक्त गृहपति, काउंसलर समेत चार पदों पर नियुक्ति की गई. गृहपति के रुप में सुजित महतो, परिवीक्षा पदाधिकारी के रुप में सुचांद महतो, काउंसलर के तौर पर कविता कुमारी सिंह एवं पारा चिकित्सा कर्मी के रुप में संगीता गोड़सोरा को बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. सभी को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने नियुक्ति पत्र सौंपा. इस नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को शुभकामनायें देते हुए उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी जितनी बड़ी है, उसी गंभीरता से दिए गए दायित्वों को निर्वह्न करना है. उन्होंने कहा कि जिला के संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह को आदर्श गृह बनाना है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नाबालिग के अपहर्ता को मिला संदेह का लाभ, बरी

संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह का नियमित निरीक्षण करने, किसी प्रकार की कमियां पाई जाने पर त्वरित कार्रवाई के लिए अपने उच्चाधिकारी को सूचित करने,  सीसीटीवी एवं पूरी सुरक्षा व्यवस्था का नियमित अवलोकन करने का निर्देश दिया. कहा जिन बच्चों के बीच आप अपने दायित्वों का निर्वह्न करने वाले हैं उन्हें सुधार कर वापस उन्हें घर भेजना है, इसी एक धारा एवं आशा के साथ कार्य करें. दायित्वों के निर्वह्न में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, अपने आचार-व्यवहार को उच्च कोटि का रखें. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी एवं डीसीपीओ व अन्य संबंधित उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिले की पहली विधवा महिला को पुनर्विवाह करने पर मिली दो लाख की प्रोत्साहन राशि

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Jhargram :  राष्ट्रीय व शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) एवं XV वित्त आयोग (XV-FC) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time