Jamshedpur : जिले की पहली विधवा महिला को पुनर्विवाह करने पर मिली दो लाख की प्रोत्साहन राशि

विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार चला रही है अभियान

जमशेदपुर : राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले की पहली लाभुक जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र की दुर्गी देवी को योजना के तहत 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई. प्रोत्साहन राशि का का चेक उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रदान किया गया. इस मौके पर उन्होंने दम्पत्ति के उज्जवल भविष्य एवं सफल गृहस्थ जीवन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि विधवा पुनर्विवाह के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है. इस योजना से समाज में विधवा पुनर्विवाह करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा दी जाने वाली राशि का उपयोग अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कर सकेंगे. उपायुक्त ने योजना के प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया. जिससे इसका लाभ पुनर्विवाह की इच्छुक महिलाओं को मिल सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पत्रकार का होली गीत यूट्यूब पर मचा रहा धमाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time