पोटका : राधा गोविंद भागवत सेवा संघ के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रों के द्वारा भागवत कथा अनुष्ठान का विजारोपण तीन महीने पहले किया गया था। सभी भगवत प्रेमियों के सहयोग एवं मुहूलडिहा गांव के माताओं, बहनों, युवा वर्ग द्वारा तन, मन धन एवं शारीरिक सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न गया। भागवत कथा के समापन के पश्चात यज्ञ कुंड में उपस्थित भक्त जनों द्वारा पूर्णाहुति दी गई । इसके पश्चात कलश का विधि विधान के साथ पुनः विसर्जित कर दिया गया । वहीं भक्तगणों का मानना है कि सात दिनों तक इस भागवत कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया एवं चारों ओर धर्म का संचार हुआ । क्षेत्र का वातावरण शुद्ध एवं अच्छी बारिश की उम्मीद लोगों में जागी,आयोजन समिति का कहना है कि इस तरह से धर्म कांड करने से गांव में महामारी जैसी बीमारियां दूर हो जाती है। गांव सुख समृद्धि की ओर बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें : Deoghar : शिव बारात रुट पर पुराने, जर्जर धर्मशाला और भवन को तोड़ने का काम शुरू
There is no ads to display, Please add some


















































