Seraikela : कस्तूरबा गांधी व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय को सीएसआर मद से मिली पुस्तकें

मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं : उपायुक्त

सरायकेला : जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सरायकेला एवं नगर पंचायत सरायकेला पुस्तकालय को सीएसआर मद से 62 पुस्तकों का सेट उपलब्ध कराया गया. इस दौरान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा इन पुस्तकों में अंग्रेजी एवं हिंदी साहित्य समेत एक्स्ट्रा करिकुलम से संबंधित हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा की किताबें हैं, जिससे विद्यालय प्रांगण में ही छात्राओं को पुस्तकालय के माध्यम से पुस्तक प्राप्त हो सकेगी. उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ समाज, पर्यावरण तथा खेल-कूद समेत अन्य गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से सभी पुस्तकालय में पुस्तक उपलब्ध कराया जा रहा है. आगे अन्य विद्यालयों मे भी यह कार्य किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Gamharia : घर में आग लगने से बाल-बाल बचा परिवार, सामग्री जलकर हुई राख

जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिश्रम जरूरी

उपायुक्त नें उपस्थित छात्राओं से वार्ता करते हुए कहा कि चीजों को अनुभव करने का सबसे अच्छा माध्यम पुस्तक है. पुस्तक पढ़ना अपने दिनचर्या में शामिल करें, इससे पढ़ाई में रुचि तो बढ़ेगी ही साथ ही चीजों को सुनने-समझने का अनुभव होगा. उपायुक्त नें छात्राओं से स्पष्ट रूप से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिये मेहनत तो अत्यंत आवश्यक है और मेहनत का दूसरा कोई शार्टकट नहीं होता. उपायुक्त ने विद्यालय के सभी वार्डन को कहा कि सभी पुस्तकों पर नंबरिंग तथा विद्यालय का मोहर लगा लें, किताबों का रख-रखाव अच्छे तरीके से हो तथा विद्यालय की छात्राओं को सुगमता से पुस्तक मिले यह सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने कहा कि कक्षाओं में पुस्तकों के संबंध में चर्चा करें, छात्रों के मन में उत्पन्न व्यवधानों,संकाओ को दूर करने की ओर प्रयास करें,

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड बोर्ड का पेपर लीक होने पर भाजयुमो नेता ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उराव, जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

बागुनहातू रक्तदान शिविर में शामिल होकर काले ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह जमशेदपुर : बागुनहातू चौक स्थित कम्युनिटी सेंटर में हो समाज एवं शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ, बागुनहातू के…

Spread the love

Jadugora : गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत

पहले दिन स्वामी हंसाराम गिरीजी महाराज ने श्री राम कथा से भक्तों को कराया अमृत पान जादूगोड़ा : जिंदगी की कड़वाहट व तनावमुक्त महौल के बीच भक्तों को सुकून का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time