भारत पर 25% टैरिफ अमेरिका की कूटनीतिक भूल: जय प्रकाश पांडेय

जमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने को एक गंभीर कूटनीतिक भूल बताया है। उनका कहना है कि इससे अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ सकता है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी भारी झटका लग सकता है।

पांडेय ने कहा कि भारत केवल एक उपभोक्ता देश नहीं, बल्कि एक उभरती महाशक्ति है। अमेरिका द्वारा रूस-भारत के सौदों पर टैरिफ थोपना वैश्विक आर्थिक संतुलन को बिगाड़ देगा, जिससे एशिया और यूरोप के बीच की आर्थिक स्थिरता पर भी संकट गहराएगा। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं यह अमेरिका की ओर से एक नई वैश्विक टकराव की भूमिका तो नहीं है, जो विश्व को फिर से दो ध्रुवों में बांट सकती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की टैरिफ नीति गरीब और विकासशील देशों के लिए अत्यंत नुकसानदेह है। अमेरिका की नीति यह दर्शाती है कि वह किसी भी देश को सच में विकसित होते नहीं देखना चाहता। यदि यह टैरिफ युद्ध आगे बढ़ा तो इससे विश्व में अमीरी और गरीबी के बीच की खाई और गहरी हो जाएगी, जो मानव समाज के विकास के लिए घातक है।

जय प्रकाश पांडेय ने यह भी कहा कि वर्तमान में जब दुनिया के कई देश युद्ध और भुखमरी की चपेट में हैं, ऐसे में अमेरिका की नीयत और नीतियां सवालों के घेरे में हैं। भारत सरकार ने इस विषय पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है और जल्द ही इस पर उचित प्रतिक्रिया दी जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: स्कूल जा रही बच्ची का अपहरण, दो घंटे में सुरक्षित मिली – अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी

Spread the love
  • Related Posts

    Potka :  सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीनेशन की शुरुआत, तीन माह तक चलेगा अभियान 

    पोटका : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में गुरुवार को  वैक्सीन टीकाकरण की शुरुआत की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड द्वारा दीप जलाकर वैक्सीनेशन अभियान का उद्घाटन किया। इस मौके…

    Spread the love

    Rajnagar : खैरबनी में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्रतिष्ठा, 300 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

    राजनगर : प्रखंड के खैरबनी गांव में भक्तों के सहयोग से निर्मित नये हरि मंदिर में देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुवार भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time