Gamharia: गम्हरिया में साथी अभियान के तहत अनाथ बच्चों के लिए आधार शिविर

गम्हरिया:  गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां की ओर से साथी अभियान के तहत एक विशेष आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उन बच्चों का नामांकन कराना था, जिनके माता-पिता नहीं हैं और जो अब तक आधार जैसी महत्वपूर्ण पहचान सुविधा से वंचित थे।

शिविर के माध्यम से ऐसे बच्चों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क से जोड़ने की पहल की गई, जिससे वे भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसी मूलभूत सेवाओं का लाभ उठा सकें। आधार पंजीकरण के बाद उन्हें सरकारी योजनाओं तक सीधी पहुंच मिल सकेगी।

इस आयोजन में आधार ऑपरेटर कृष्णा महतो और पीएलवी रूपाली पति, मुकेश मिश्रा, संजीव कुमार, प्रियंका महतो, रीता महतो समेत कई कर्मियों ने मिलकर व्यवस्था को सफल बनाया।

 

इसे भी पढ़ें : Bokaro: गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने कट्टा-भुजाली लेकर थाने पहुंचे युवक, बोकारो में थ्रिलर जैसा वाकया

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time