Saraikela: पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर आयोग सक्रिय, योजनाओं के लाभ पर विशेष बल

सरायकेला:  नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता निर्धारण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वेक्षण की समीक्षा हेतु परिसदन सभागार, सरायकेला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने की, जिसमें आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता और लक्ष्मण यादव भी उपस्थित थे।

बैठक में जिले में हाल ही में कराए गए सर्वेक्षण की अद्यतन रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष ध्यान पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति के विश्लेषण पर दिया गया। जाति, आय, प्रमाण-पत्र और अंचल कार्यालय में लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध समाधान का निर्देश दिया गया।

बैठक में प्राकृतिक आपदाओं, सर्पदंश और आकस्मिक मौत से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज करने और योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की क्षति के मद्देनज़र उचित मुआवजा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण और अन्य लाभ तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा के क्षेत्र में सभी योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति, साइकिल और भोजन योजनाओं का लाभ देने, तथा निजी विद्यालयों में निर्धन छात्रों के नामांकन की निगरानी को प्राथमिकता देने को कहा गया।

मनरेगा योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा किसानों को सस्ती दर पर बीज, खाद और फलदार पौधे उपलब्ध कराने पर भी ज़ोर दिया गया।

इस बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, आदित्यपुर के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला व चांडिल), उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ-सीओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें :  Bokaro: गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने कट्टा-भुजाली लेकर थाने पहुंचे युवक, बोकारो में थ्रिलर जैसा वाकया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time