Jamshedpur: जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ एकजुट हुआ प्रशासन, स्कूलों में होंगे जागरूकता शिविर

जमशेदपुर:  जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में नशीले पदार्थों के उत्पादन, तस्करी और अवैध बिक्री को रोकने को लेकर गहन विमर्श किया गया। इसमें वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, घाटशिला और धालभूम के एसडीएम समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि मेडिकल स्टोर्स और चिकित्सकों को प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स के वितरण में तय दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। ड्रग इंस्पेक्टर को फार्मेसी संचालकों से समन्वय बनाते हुए हर गतिविधि पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

स्कूल और कॉलेजों में नशामुक्ति कार्यशालाएं आयोजित करने की बात सामने आई ताकि 9वीं से 12वीं तक के छात्र और युवा जागरूक हो सकें। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी इनपुट पर तुरंत कार्रवाई की जाए और ड्रग्स सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सक्रिय रूप से पेडलर्स की पहचान कर कड़ी कार्रवाई हो।

स्वास्थ्य विभाग के मनोचिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि वे ड्रग्स से प्रभावित परिवारों की काउंसलिंग करें और पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से नशामुक्त व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

जनता से अपील की गई कि ड्रग्स से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना टोल फ्री नंबर 112 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सहारा समूह से जुड़े 400 करोड़ की ठगी में जोनल मैनेजर गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Municioal Elections  : जुगसलाई में सरदार शैलेंद्र सिंह के सेवा कार्य की बदौलत बलबीर कौर को मिल रहा समर्थन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ आज पदयात्रा प्रारंभ की जो गौशाला चौक, वीर कुंवर सिंह…

Spread the love

Municipal Elections : जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल ने किया परिवर्तन का दावा, प्रबंधन आधारित विकास मॉडल लागू करने की कही बात

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है, उम्मीदवार जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जुगसलाई के वार्ड संख्या 12 से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *