Ranchi: स्कूल जा रही बच्ची का अपहरण, दो घंटे में सुरक्षित मिली – अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी

रांची:  राजधानी रांची में बुधवार की सुबह स्कूल जा रही एक 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण से सनसनी फैल गई। चुटिया थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया, जो बच्ची को ई-रिक्शा में जबरन बैठाकर ले गए। घटनास्थल से भागने के दौरान अपराधियों ने तीन से चार राउंड फायरिंग भी की।

घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और शहर के प्रमुख मार्गों समेत आसपास के जिलों में तत्काल नाकेबंदी कर दी गई। सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया।

लगातार दबाव और त्वरित कार्रवाई के चलते अपराधियों को अपना इरादा छोड़ना पड़ा। उन्होंने बच्ची को रामगढ़ जिले के कुज्जू क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़ दिया और खुद फरार हो गए। पुलिस की टीम ने बच्ची को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

अपहृत बच्ची चौथी कक्षा की छात्रा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सहारा समूह से जुड़े 400 करोड़ की ठगी में जोनल मैनेजर गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Ranchi : सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना और हरियाली के स्वागत के लिए जाना जाता है : डॉ.रानी ठाकुर

रांची (संगीता पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत्री हिन्दू रत्न,प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक (झारखण्ड राज्य),राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रानी ठाकुर ने सावन उत्सव पर साक्षात्कार देते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time