Jamshedpur: नि:शुल्क कांवर यात्रा पहुंची सुल्तानगंज, स्वास्थ्य जांच के बाद गंगाजल भरने गए शिव भक्त

जमशेदपुर:  बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा शनिवार को सकुशल सुल्तानगंज पहुंच गई. संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि रास्ते में भारी बारिश के कारण कुछ देरी हुई, लेकिन बाबा बैद्यनाथ की कृपा से सभी शिव भक्त स्वस्थ और सुरक्षित हैं. सुल्तानगंज पहुंचने के बाद सभी कांवरियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई. जिन्हें आवश्यकता थी, उन्हें मौके पर ही दवाइयां दी गईं. इससे यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई.

गंगाजल भरने से पहले कांवरियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई. विकास सिंह ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को केला, सेव, अमरूद, भतुआ पाग और शुद्ध पेयजल वितरित किया. यात्रा में शामिल शिव भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया.

सभी कांवरिये उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरने के बाद कांवरिया पथ पर पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए. वे लगभग 15 किलोमीटर की यात्रा तय कर असरगंज के धांधी बिलारी में रात्रि विश्राम करेंगे. यह विश्राम स्थल बिहार पर्यटन विभाग का भवन है.

धांधी बिलारी में विश्राम के दौरान कांवरियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है. साथ ही, छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साकची के श्रीगणेश ज्वेलर्स ने ग्राहक को बेचा नकली ब्रेसलेट, बिल मांगने पर दी धमकी

 

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time