Jamshedpur : लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह पर दोबारा हमला, पिटाई का वीडियो वायरल 

जमशेदपुर :  लोकल वाहन ड्राइवरों के आंदोलन से पहले एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। तकरीबन सात हजार लोकल वाहन चालकों के उचित मानदेय की मांग को लेकर बुधवार से प्रस्तावित चक्का जाम हड़ताल के बीच, लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह पर एक बार फिर हमला किया गया है। धरनास्थल पर पहुंचाने के बाद उनकी फिर पिटाई की गई। दो युवकों ने उनपर लाठी से हमला कर दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि हड़ताल को लेकर धरना स्थल पर पहुंचने के दौरान जय किशोर सिंह पर कथित तौर पर टाटा स्टील से जुड़े लोगों की ओर से हमला किया गया और बीच सड़क पर उनके साथ मारपीट की गई।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार रात भी बर्मामाइंस स्थित यूनियन कार्यालय के पास करीब बीस की संख्या में हमलावरों ने जयकिशोर सिंह पर हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उनके सहयोगियों ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था।

इलाज के बावजूद जय किशोर सिंह बुधवार को आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से धरना स्थल पर पहुंचे थे, तभी दोबारा उन पर हमला कर दिया गया।

जयकिशोर सिंह का आरोप है कि कंपनी के पदाधिकारी अजित वर्मा से जुड़े लोग और टाटा कंपनी के कुछ वेंडरों ने मिलकर यह हमला कराया है, ताकि लोकल ड्राइवरों के मानदेय बढ़ाने को लेकर चल रहे आंदोलन को कमजोर किया जा सके।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में फल कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, टीएमएच में चल रहा इलाज, छानबीन में जुटी पुलिस 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time