Municipal Elections : सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

मानगो नगर निगम क्षेत्र के 190 बूथ, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के41 बूथ एवं चाकुलिया नगर पंचायत के 18 बूथों में 23 को होगा मतदान

जमशेदपुर : नगरपालिका निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मानगो, जुगसलाई एवं चाकुलिया नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तथा निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीयता हेतु प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन आज समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ।

मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 190 बूथ, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 41 बूथ एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 18 बूथों में मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल का बनाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।

द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दल को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के साथ टैग किया गया। विदित हो कि नगरपालिका निर्वाचन बैलेट बॉक्स के माध्यम से संपन्न कराया जाना है। प्रत्येक बूथ में एक पीठासीन पदाधिकारी सहित 5 मतदान कर्मी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया जाना है।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)  कर्ण सत्यार्थी, सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव,  राजेश कुमार साह,  विष्णुदेव कच्छप, उप विकास आयुक्त  नागेन्द्र पासवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : देश की श्रेष्ठ नगरपालिका बनाने के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से गौरव गोयल मैदान में

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time