Jamshedpur : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान लोगों से मांगा समर्थन

मानगो को झारखंड का बेस्ट नगर निगम क्षेत्र बनायेंगे, विकास किया है, विकास करेंगे : सुधा-बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से मानगो पारडीह चौक, कुली रोड, वाटिका ग्रीन सिटी, चूनाशाह कॉलोनी, मानगो क्रास रोड नंबर 1, जाकिर नगर में समर्थकों के साथ डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से जनसमर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो मानगो के विकास की नयी गति प्रदान करेंगे.

उन्होंने बताया कि बन्ना गुप्ता ने मानगो के विकास के लिए काफी काम किया है. विकास के काम के बदौलत और आने वाले भविष्य में जो योजनाएं विकास की आयेंगी, उसको लेकर वे चुनाव मैदान में है. उन्होंने कहा कि विकास किया है, विकास करेंगे और मानगो को झारखंड का सबसे बेस्ट नगर निगम बनाकर दम लेंगे.

उन्होंने वादा किया कि सड़क, नाली, जलापूर्ति, सफाई और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक कल्याण पर भी विशेष ध्यान देकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगी.आम लोगों ने भी उनके समर्थन में आवाज बुलंद की.

सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मानगो के विकास के लिए मुझे भारी मतों से विजयी बनाएं. उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उन्हें मानगो की सेवा करने की प्रेरणा देगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम के वार्ड 33 के प्रत्याशी ईशान पात्रा को मिला बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time