जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने 88 किलो डोडा के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 88 किलो डोडा और एक मोबाइल जब्त की गयी है. गिरफ्तार में आया अधेड़ा गोलमुरी थाना क्षेत्र हिन्दू बस्ती के लाइन नंबर 2 का रहने वाला बलराम महतो (56) है. इस मामले का उद्भेदन करते हुए सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने बताया गोलमुरी में गुप्त सूचना के आधार पर 10 फरवरी को 12.40 बजे बलराम महतो के राशन दुकान में छापामारी की गयी.छापामारी के क्रम में दुकान के अन्दर छुपा कर रखें प्लास्टिक के बोरों से 256 पैकेट डोडा चूरा बरामद किया गया. वहीं मौजूद दुकानदार बलराम महतो को भी गिरफ्तार किया गया. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अधेड़ को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह पर दोबारा हमला, पिटाई का वीडियो वायरल
There is no ads to display, Please add some



















































