Jamshedpur : भुइयांडीह में दो पक्षों के बीच मारपीट, थाने में दर्ज हुआ काउंटर केस

  • सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के लकड़ी टाल के पास हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
  • वृद्ध महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट का लगाया आरोप

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित लकड़ी टाल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास रहने वाली वृद्ध महिला उषा देवी ने थाने में आवेदन दिया है। उषा देवी के अनुसार 8 फरवरी की शाम करीब 4.30 बजे से रात 8 बजे के बीच सन्नी शर्मा, नीतीश शर्मा और राजेंद्र शर्मा उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला, कई लोग नामजद

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से लकड़ी टाल निवासी सन्नी शर्मा ने भी सीतारामडेरा थाना में काउंटर केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उन्होंने राकेश शर्मा, सोनू शर्मा, रूबी शर्मा समेत 8 से 10 लोगों को आरोपी बनाया है। सन्नी शर्मा का आरोप है कि 8 फरवरी की शाम करीब सवा पांच बजे सभी आरोपी उनके घर पहुंचे और शाम 7.30 बजे तक उनके परिवार के सदस्यों से उलझते रहे। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं और घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : SSP से मिले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी, कहा- अपराधियों पर हो सख्ती, निर्दोष नागरिकों के साथ बल प्रयोग अनुचित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर…

Spread the love

Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time