Jamshedur : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कमेटी का किया गया गठन

  • चेयरमैन शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में कमेटी में अहम पदाधिकारियों की नियुक्ति

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक बैठक प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नई कमेटी की घोषणा की गई। इस बैठक में सरदार शैलेंद्र सिंह को चेयरमैन, गुरमीत सिंह को संरक्षक और अमरजीत सिंह को महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं, गुरु चरण सिंह बिल्ला को जॉइंट महासचिव तथा दलजीत सिंह नमदा बस्ती को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी में वरीय उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और धर्म प्रचार समिति के कई अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुधा गुप्ता ने मानगो में चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान, विकास के लिए मांगा जनता का समर्थन

नई कमेटी से बढ़ेगी गुरुद्वारा प्रबंधन की कार्यकुशलता

कमेटी के अन्य महत्वपूर्ण पदों में हरदीप सिंह कुक्कू और जसबीर सिंह संधू को वाइस चेयरमैन, गुरदयाल सिंह और रणजीत सिंह को वरीय उपाध्यक्ष, जबकि सरजीत सिंह खुशीपुर और सुखविंदर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। मुख्य सलाहकार के रूप में महेंद्र पाल सिंह भाटिया, पलविंदर सिंह सोहल, ताजवीर सिंह कलसी और गुरमेल सिंह नियुक्त किए गए। इसके अलावा धर्म प्रचार समिति, भलाई केंद्र, सिख विजियम और रेल कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की सूची भी पूरी की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आजसू ने उठाया बड़ा सवाल

धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा नया नेतृत्व

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नई कमेटी के गठन की सराहना की और आगामी कार्यों के लिए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने यह भी भरोसा जताया कि नई कमेटी की सक्रिय भूमिका से गुरुद्वारा प्रबंधन की पारदर्शिता, धार्मिक गतिविधियों का सुचारू संचालन और समाज सेवा कार्यों में नई ऊर्जा आएगी। पूरे क्षेत्र में इस कदम को सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छोटागोविन्दपुर जलापूर्ति योजना को लेकर जिला परिषद सदस्य एवं उप प्रमुख डीसी को ज्ञापन सौंपा

जमशेदपुर : जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह एवं उप प्रमुख कुमार हांसदा के नेतृत्व में दर्जनों लोग डीसी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि छोटागोविन्दपुर…

Spread the love

Jamshedpur : हृदय दिवस पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time