Potka : विद्या निकेतन प्लस टू विद्यालय के हिंदी शिक्षक अरुण कुमार पांडे का निधन, क्षेत्र में शोक

  • लंबी बीमारी के बाद मुंबई में ली अंतिम सांस, शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति
  • 15 वर्षों तक विद्यालय को दी सेवा, मृदुभाषी स्वभाव से थे लोकप्रिय

पोटका : विद्या निकेतन प्लस टू विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक अरुण कुमार पांडे का सोमवार शाम करीब 4 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके असमय निधन से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय अरुण कुमार पांडे पिछले 15 वर्षों से विद्यालय में हिंदी शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। वे अपने सरल, मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के कारण छात्रों, सहकर्मियों और ग्रामीणों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। शिक्षक के रूप में वे न केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रहते थे, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते थे। उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : खेती पर भारी ‘गजराज’ का कहर, शालदोहा में हाथियों ने रौंदी किसानों की मेहनत

इलाज के दौरान हुआ निधन, विद्यालय में शोक सभा आयोजित

परिजनों और सहकर्मियों के अनुसार अरुण कुमार पांडे वर्ष 2022-23 में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हुए थे, लेकिन सफल इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर पुनः विद्यालय सेवा में लौट आए थे। नवंबर 2025 में अचानक पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्हें मुंबई स्थित टीएमएच कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले तीन महीनों से उनका इलाज चल रहा था। लगातार उपचार के बावजूद सोमवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई, जहां शिक्षकों और छात्रों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time