जादूगोड़ा-टाटा रोड में नरवा पहाड़ मुर्गा घुटु चौक पर हुई घटना
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित मुर्गाघुटू चौक (नरवा पहाड़) पर स्थित सतीश दास नामक व्यक्ति के होटल का शटर तोड़कर दुकान में घुस है। घटना बीती रात 12 बजे की हैं। कार का एयर बैग खुल जाने से चालक गोपाल बेसरा ( धोबनी )की जान बच गई। जबकि दुर्गा चरण बेसरा समेत कार में सवार कुल तीन लोगों को हल्की चोटें आई है। एक घायल को जमशेदपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद जादूगोड़ा पुलिस रात्रि में ही घायलों की मदद में जुट गई। घटना के बाबत दुकान मालिक सतीश दास ने कहा कि घटना बीती रात 12 बजे की है। कार संख्या जे एच 05 डीएम / 5145 तेज रफ्तार में दुकान में घुस गई। इस दौरान जोरदार आवाज हुआ।आकर देखा तो कार होटल के शटर, व दिवाल तोड़कर अंदर घुसी दिखी। होटल में रखे डीप फ्रीज,अलमारी , समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में करीब डेढ़ लाख की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा है।
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : बिरसानगर में युवक पर चापड से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप
There is no ads to display, Please add some



















































