Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, नकली नोट, मोबाइल फोन, आधार कार्ड बरामद

 

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक ठगी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है.  रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं.आरोपियों की पहचान सचिन फीकुल और मोहम्मद आमीन शेख के रूप में हुई है, जो दिल्ली के निवासी हैं.

खातों से अवैध रूप से पैसे निकालते थे

गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकली नोटों के तीन बंडल, दो मोबाइल फोन, नकली आधार कार्ड और 3150 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. यह गिरोह यात्रियों को नकली नोटों के बंडल दिखाकर भ्रमित करता था और फिर उनके मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पिन चुरा कर बैंक खातों से अवैध रूप से पैसे निकालते थे.

मामले की जांच जारी

आरपीएफ और रेल पुलिस की विशेष उड़नदस्ता टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टाटानगर स्टेशन पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें :West Singhbhum: नोवामुंडी कॉलेज के छात्रों ने बैतरणी के तट पर किया शैक्षणिक भ्रमण, इतिहास विभाग का विशेष प्रयास

Spread the love
  • Related Posts

    Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

    गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

    Spread the love

    Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

    जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time