Jamshedpur: नई तकनीक से शुरू हुई स्वीट पोटैटो और मशरूम की खेती, बढ़ेगी किसानों की आमदनी

जमशेदपुर : एनएच 33 से सटे चांदनी चौक के पास स्थित लुआबासा गांव में आटि पुआल मशरूम प्रा. लिमिटेड कंपनी वंदोवान द्वारा स्वीट पोटैटो और मशरूम की खेती एक साथ शुरू की गई है. इस अवसर पर कंपनी के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो, लुआबासा पंचायत की मुखिया सिंगो मुर्मू, और दीन बंधु ट्रस्ट के महासचिव नागेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे. यह उन्नत कृषि तकनीक लुआबासा गांव के प्रगतिशील किसान सत्य नाथ महतो और रंजन महतो की जमीन पर लागू की गई है.

स्वीट पोटैटो और मशरूम की खेती का महत्व

डॉक्टर अमरेश महतो ने कहा कि स्वीट पोटैटो (शकरकंद) कम चीनी और ग्लूकोज से मुक्त एक अत्यंत फायदेमंद खाद्य उत्पाद है. यह कैंसर, मधुमेह और गैस्ट्रिक रोगियों के लिए भी लाभकारी है. इसके साथ-साथ इसी भूमि पर पेडीस्ट्रा मशरूम की भी खेती की जा रही है. डॉक्टर महतो ने प्रधानमंत्री मोदी के मिशन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत इस नई तकनीक को पूरे देश में फैलाने का आह्वान किया, ताकि किसान कम पूंजी, कम समय और कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकें.

किसान की भावना

किसान सत्य नाथ महतो और रंजन महतो ने कहा कि अगर इस साल फसल अच्छी रहती है, तो वे अगले साल और ज्यादा भूमि में खेती करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कसाबा और सीआर धान 310 की खेती करने की भी इच्छा जताई. डॉक्टर महतो ने यह भी बताया कि यहां एरारोट और शुगर फ्री स्टेविया जैसी फसलें भी उगाई जाएंगी.

मुखिया का उत्साहवर्धन

मुखिया सिंगो मुर्मू ने इस नई कृषि तकनीक की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों की आमदनी में निश्चित ही वृद्धि होगी. उन्होंने अन्य किसानों को भी प्रेरित करते हुए इस नई तकनीक से खेती करने की नसीहत दी. उनका मानना है कि इस प्रकार की उन्नत तकनीक से किसान अधिक समृद्ध हो सकते हैं.इस अवसर पर किसान सत्य नाथ महतो, रंजन महतो, बादल महतो, रंजीत महतो, हिमांशु महतो, सुभाष चंद्र महतो, मिनौति महतो, बसंती महतो, फुलमनी महतो सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: पूर्वी सिंहभूम में पोषण पखवाड़ा रथ रवाना, हर गांव तक ले जाएगा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Spread the love

Related Posts

Gua : नोवामुंडी पुलिस चोरी के मामले का किया खुलासा, 6 चोरी के मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

गुवा : नोवामुंडी थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए छापामारी में कुल 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में…

Spread the love

Jamshedpur : टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज के खर्च का खर्च उठाएंगे विधायक सरयू राय, खौलती हुई चाय फेंकने से जख्मी हो गई थी युवती

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है मेहंदी नामक एक युवती पर खौलती हुई चाय फेंकने के प्रकरण में गंभीर रुप से जख्मी हुई बिटिया के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time