सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 3 अगस्त 2025, रविवार को तय किया गया है. यह चयन ट्रायल सुबह 9 बजे से गम्हरिया स्थित अरुणोदय क्लब, टी. जी. एस. कॉलोनी परिसर में प्रारंभ होगा.
इस ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी झारखंड राज्य स्तरीय U-23 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे. यह प्रतियोगिता 10 और 11 अगस्त को लोहरदगा के बलदेव साहू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी.
इस प्रतियोगिता में वे सभी पहलवान भाग ले सकते हैं जिनका जन्म वर्ष 2002 से 2006 के बीच हुआ हो. साथ ही, 2007 में जन्मे 18 वर्षीय खिलाड़ी भी मेडिकल सर्टिफिकेट या अभिभावकीय प्रमाण-पत्र के साथ हिस्सा ले सकेंगे.
आयोजकों ने सभी योग्य खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचें और अपने दस्तावेज साथ लाएँ. यह चयन प्रक्रिया राज्य स्तर के लिए टीम तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
इसे भी पढ़ें :
Muri: भोर के सन्नाटे में ढह गया मिट्टी का घर, गरीबी से जूझ रहे हैं पीड़ित
There is no ads to display, Please add some



















































