Jharkhand: मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार, राज्य के मंत्री और विधायकगण ने की सामूहिक इफ्तारी – देखिए तस्वीरें

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर आज मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी. दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी धर्मों के लोग एक साथ इफ्तार की दुआ में शरीक हुए.

राज्य की उन्नति और भाईचारे की दुआ

दावत-ए-इफ्तार के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थित लोगों ने राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि, विकास और अमन-चैन के लिए दुआ की. इसके साथ ही प्रेम-भाईचारे, खुशहाली, बरकत और रहमत की कामना की गई. यह अवसर विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ और सौहार्द को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बना.

मंत्री और वरीय पदाधिकारी उपस्थित

इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिण्डा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पाण्डेय, सुदिव्य कुमार सहित कई विधायकगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे. इसके अलावा बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इस दावत-ए-इफ्तार में भाग लिया.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: महिला आरक्षण लागू नहीं होने पर भड़की महिला कांग्रेस कमिटी, किया धरना-प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time