देवघर: श्रावणी मेले में शामिल होने आई छत्तीसगढ़ की एक महिला कांवरिया तीज बाई बीते चार दिनों से लापता हैं. जांजगीर-चांपा जिले के रामपुर बलौदा गांव से अपने समूह के साथ देवघर पहुंचीं 60 वर्षीय तीज बाई तीसरी सोमवारी की सुबह दुम्मा में पर्ची लेने के दौरान अपने ग्रुप से बिछड़ गईं.
इसके बाद से ही गांव के साथी कांवरियों ने उनकी लगातार तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लापता होने के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.
घटना की सूचना स्थानीय नगर थाना को दी गई है और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस भी अपनी ओर से खोजबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है.
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को तीज बाई से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचित करें.
श्रावणी मेले की भीड़ में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं. ऐसे में प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों की सतर्कता बेहद जरूरी है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बच्चों के स्वास्थ्य माप में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम
There is no ads to display, Please add some



















































