Deoghar: हादसे पर गलत आंकड़े देने पर घिरे निशिकांत दुबे, फुरकान अंसारी बोले—जनता को गुमराह करना बंद करें

देवघर:  मोहनपुर में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है. एक ओर जहां गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने घटना के तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मृतकों की संख्या 18 बताई, वहीं जिला प्रशासन ने साफ किया कि अब तक छह लोगों की जान गई है—पांच कांवरिये और एक बस ड्राइवर.

इस पर गोड्डा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा दी गई सूचना पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है. फुरकान के अनुसार, जब खुद प्रशासन ने मृतकों की संख्या छह बताई है, तो 18 की बात करना सिर्फ डर और भ्रम फैलाने जैसा है.

उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब सांसद दुबे ने बिना पुष्टि के बयान दिया हो. कभी संसद में, तो कभी सोशल मीडिया पर, वे बार-बार ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश करते हैं. लेकिन इस बार मामला बेहद संवेदनशील है.

फुरकान ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद इस तरह की भ्रामक जानकारी से ना सिर्फ जनभावनाएं आहत होती हैं, बल्कि कांवर यात्रा जैसी धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी प्रक्रिया में डर और अफवाह फैलती है. इससे शोकाकुल परिवारों पर और भी मानसिक दबाव पड़ता है.

उन्होंने मांग की कि सांसद को अपने बयान को तुरंत सुधारना चाहिए और जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए. साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपील की कि ऐसे वक्त में संयम और सच्चाई से बोलना चाहिए, न कि झूठ को हवा देकर दुख को और गहरा करना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिना तलाक दूसरी शादी पर फंसे टाटा स्टीलकर्मी, अस्पताल की स्लिप से हुआ भंडाफोड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से…

Spread the love

Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time