Jamshedpur: प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने का मामला, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां सहित 7 आरोपित बरी

जमशेदपुर:  प्रधानमंत्री के 24 अप्रैल 2016 को हुए जमशेदपुर दौरे के दौरान काला झंडा दिखाने के मामले में आज विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। न्यायाधीश सुप्रिया रानी तिगा की अदालत ने सभी आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

मामला केस संख्या 111/2016 से जुड़ा था, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 341, 342, 353, 290 और 506 के तहत आरोप लगाए गए थे। इस केस में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, झारखंड आंदोलनकारी नेता हरमोहन महतो, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र झा, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रणव महतो, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता दिनेश महतो, प्रभात मिश्र और मनोज सिंह को नामजद किया गया था।

अदालत ने सभी को यह कहते हुए बरी कर दिया कि उपलब्ध साक्ष्य अभियोजन पक्ष के आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं थे। फैसले के बाद सभी नेताओं ने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने न्याय व्यवस्था में शुरू से ही विश्वास रखा था और आज न्याय मिला।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ‘राशन’ से जुड़ी चिंता लेकर पहुंचे डीलर, विधायक ने दिया आश्वासन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी के साथ धराया मोती रंजन राणा, भेजा गया जेल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैर पसार रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की…

Spread the love

Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time