Jamshedpur: MSME योजना के तहत उद्यम पंजीकरण के लिए खास मौका, जानिए कब और कहाँ लगेगा शिविर

जमशेदपुर: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय, भारत सरकार की RAMP योजना के तहत MSME इकाइयों के जागरूकता-सह-उद्यम पंजीकरण शिविर का आयोजन 17 मई 2025 को टोला नीमडीह, पंचायत कुलिसुता, प्रखंड मुसाबनी में प्रातः 11:30 बजे से किया जाएगा।

कौन करें भागीदारी
जिले के सभी उद्यमी, व्यवसायी एवं PMFME, PMEGP, PM-विश्वकर्मा सहित अन्य योजनाओं के तहत पंजीकरण के इच्छुक लाभार्थी इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी इकाई का पंजीकरण करवा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज़ और दिशा-निर्देश
पंजीकरण हेतु आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर लेकर शिविर में पहुंचना अनिवार्य है। उद्यमी कृपया निर्धारित तिथि पर अपने दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों।

उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर
यह शिविर MSME इकाइयों को पंजीकरण के साथ-साथ योजनाओं के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी भी प्रदान करेगा। इससे व्यवसायिक विकास और सरकारी सहयोग की संभावनाएँ बढ़ेंगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 14 जून से शुरू होगा कोल्हान का सबसे बड़ा हरिणा मेला, जानिए यह आयोजन क्यों है महत्वपूर्ण

Spread the love

Related Posts

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time