Ramgarh: पोषण पखवाड़ा के अवसर पर सहायिकाओं ने की गोद भराई ने किया आकर्षित

रामगढ़: राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 2025 के अवसर पर रामगढ़ समाहरणालय स्थित टाउन हॉल में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके पश्चात विभिन्न परियोजनाओं की सहायिकाओं द्वारा पकवान प्रतियोगिता, गोद भराई, अन्नप्राशन, पोषण प्रदर्शनी, पोषण शपथ और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया.

व्यंजनों में दिखी परंपरा और पोषण की झलक

पकवान प्रतियोगिता में सभी परियोजनाओं की सेविका और सहायिकाओं ने पारंपरिक व पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किए. निर्णायकों द्वारा स्वाद, प्रस्तुति और पौष्टिकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया.
प्रथम पुरस्कार: मांडू परियोजना की सहायिका चमेली देवी
द्वितीय पुरस्कार: रामगढ़ की सहायिका सीमा देवी
तृतीय पुरस्कार: चितरपुर की सहायिका सुधान्ता देवी

विविध गतिविधियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण

गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे पारंपरिक संस्कारों को जनजागरूकता के मंच से जोड़कर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया. पोषण प्रदर्शनी और शपथ ग्रहण के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया गया.

प्रशासनिक अधिकारियों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही. उपस्थित प्रमुख अधिकारी इस प्रकार रहे:
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी: इन्दु प्रभा खलखो
जिला योजना पदाधिकारी: सतोंश कुमार भगत
कार्यपालक दंडाधिकारी: अम्बिका कुमारी
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गोला: रीना गुप्ता
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मांडू: शैल बाला
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पतरातू: अनुपमा मिंज
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी: शांति बागे
विधि-सह-परिवीक्षा पदाधिकारी: रणजीत कुमार
आंकड़ा विश्लेषक: सोबन कुमार
अन्य: श्रवण कुमार व सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं परियोजनाओं की सेविकाएं/सहायिकाएं

समापन में दिया गया स्वस्थ भारत का संदेश

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और समाज को कुपोषण मुक्त बनाने में भागीदार बनें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: समाहरणालय परिसर में कुकिंग प्रतियोगिता, सेविकाओं ने परोसा स्वास्थ्य का स्वाद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *