सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड
जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया. उत्सव कुमार को यह उपाधि उनके आर्थिक व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए हेतु विभिन्न संस्थाओं में सेवा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की जीवन शैली बदलने में उनके भरसक योगदान को देखकर दिया गया. उनके प्रयास से झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक व सामाजिक स्तर पर बड़ा ही बदलाव हुआ. सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उत्सव कुमार ने कहा कि उन्हें उनके कर्म का फल मिला है.

कई वितीय संस्थाओं में योगदान दे चुके उत्सव कुमार ने कार्य के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया तथा लोगों की बदहाल जीवन शैली देखकर उन्हे मुख्यधारा में लाने की ठानी. इसके लिए उन्होंने अपने वित्तीय संस्थानों से आर्थिक संबल प्रदान किया. जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में विकास के साथ-साथ लोगों की जीवन शैली में बदलाव दिखा. उनके इस कार्य की सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने सराहना की तथा उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया.
इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : जमशेदपुर प्रखंड परिसर से डिस्पैच होंगे मतदानकर्मी, तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
There is no ads to display, Please add some



















































