Jhargram : केमिकल फैक्ट्री में श्रमिक की मृत्यु पर स्वराज मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने किया दुख प्रकट

Spread the love

Jhargram : सोमवार को खड़गपुर ब्लॉक-I के अंतर्गत हरियाटाड़ा–II ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में दर्दनाक दुर्घटना में बिहार निवासी मनोज कुमार नामक युवा श्रमिक की मृत्यु पर जंगलमहल स्वराज मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कोई नई नहीं है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से इस प्रकार की औद्योगिक दुर्घटनाओं की खबरें बार-बार सामने आती हैं, विशेषकर प्रवासी और अनुबंध आधारित श्रमिकों के मामले में। इससे श्रमिक सुरक्षा, सरकारी निगरानी और श्रम क़ानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

इस संदर्भ में, जंगलमहल स्वराज मोर्चा की ओर से राज्य के माननीय श्रम मंत्री को संबोधित कर निम्नलिखित माँगें प्रस्तुत की गई हैं:

1. सभी फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण की व्यवस्था की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रमिक सुरक्षा नियमों का प्रभावी ढंग से पालन हो रहा है या नहीं।

2. दुर्घटनाओं में मृत एवं घायल श्रमिकों के लिए अनिवार्य, पारदर्शी और समयबद्ध मुआवज़े की व्यवस्था की जाए — इस मामले में मनोज कुमार के परिवार को भी उचित मुआवज़ा सुनिश्चित किया जाए।

3. प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए एक अलग, व्यावहारिक और विशेष नीति बनाई जाए और उसे तत्काल लागू किया जाए।

4. मौजूदा श्रम कानूनों को और अधिक कठोरता से लागू किया जाए और नियमित निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

जंगलमहल स्वराज मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि श्रम मंत्रालय की संवेदनशील और प्रभावी पहल इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होगी। इससे श्रमिकों, विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित होगी।

हम राज्य सरकार से अपील करते हैं कि वह इस विषय पर तुरंत प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर हस्तक्षेप करे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में बढ़ रही है पशु चोरी की वारदातें, तीन युवक गिरफ्तार


Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : जादूगोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से मिला युवती का मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

    Spread the love

    Spread the loveजादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम दुड़कू स्थित स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात युवती का शव जादूगोड़ा पुलिस ने बरामद किया। युवती की उम्र करीब 20-25 वर्ष है।…


    Spread the love

    derailed : कानपुर में साबरमती एक्‍सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर :  भाऊपुर स्‍टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस (15269) के 2 कोच पटरी से उतर गए। कोच बेपटरी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के डीआरएम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *