Adityapur: दो दिनों से लापता अधेड़ का अपनी ही दुकान में फंदे से लटका मिला शव, बेटे से हुआ था विवाद

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआईटी रोड स्थित एक दुकान में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ दुकानदार का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया. मृतक की पहचान 51 वर्षीय जयप्रकाश शर्मा के रूप में की गई है, जो बीते दो दिनों से लापता थे. सुबह के समय जब स्थानीय दुकानदारों ने जयप्रकाश शर्मा की बंद दुकान के शटर के नीचे से खून बहता देखा, तो अनहोनी की आशंका के तहत तुरंत आरआईटी थाना को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जब शटर खोला गया, तो भीतर शव फंदे से लटका मिला.

अकेले थे दुकान में, पत्नी थी बाहर
जानकारी के अनुसार, मृतक जयप्रकाश शर्मा की पत्नी दो दिनों से रांची इलाज कराने गई थीं, और इस दौरान वे दुकान में अकेले रह रहे थे. दुकान ही उनका निवास भी था. हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, लेकिन मृतक के परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व उनका बेटे से विवाद हुआ था, जिसे आत्महत्या के संभावित कारण के रूप में देखा जा रहा है.

पुलिस कर रही सभी बिंदुओं पर जांच
आरआईटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है.

स्तब्ध है स्थानीय व्यापारी समुदाय
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और स्तब्धता है. व्यावसायिक गतिविधियों से भरे इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में बढ़ रही है पशु चोरी की वारदातें, तीन युवक गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time