Jamshedpur: जमशेदपुर में बढ़ रही है पशु चोरी की वारदातें, तीन युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर में चोरी की घटनाओं का दायरा अब केवल गहनों और नकदी तक सीमित नहीं रह गया है. गोलमुरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई एक घटना ने सबको चौंका दिया, जब एक सफेद रंग की I-20 कार से 8 बकरियां बरामद की गईं, जिन्हें अमानवीय तरीके से ठूंसा गया था.

टिनप्लेट गोलचक्कर के पास गश्ती पर तैनात टाइगर मोबाइल टीम ने एक सफेद I-20 कार को रोका, जिसकी खिड़कियों पर अवैध काली फिल्म लगी थी. जब पुलिस ने कार की जांच की तो पीछले हिस्से में 8 बकरियां ठूंसी हुई मिलीं, जो किसी भी हाल में सामान्य नहीं था.

कौन थे पकड़े गए युवक?
कार में सवार तीन युवकों को मौके पर गिरफ्तार किया गया. इनकी पहचान इस प्रकार हुई:

आसिफ उर्फ कल्लू – निवासी मानगो

लोहा बच्चा – निवासी गुलाबबाग

नजीर – निवासी जवाहरनगर

पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे ये बकरियां ओड़िशा के रायरंगपुर से चोरी कर, गोलमुरी के गाढ़ाबासा स्थित एक मुर्गा दुकान में बेचने ले जा रहे थे.

अब तक चोरी की वारदातों में सोना, गहने और नकदी प्रमुख थे, लेकिन यह घटना दर्शाती है कि पशु चोरी अब एक नया आपराधिक ट्रेंड बनता जा रहा है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शिखर निर्माण से शुरू होगा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के जीर्णोद्धार का दूसरा चरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time