श्याम प्रेमी करेगें सांवरिया के संग नव वर्ष 2025 का स्वागत

अग्रसेन भवन साकची में आयोजित होगा भजन कार्यक्रम

Jamshedpur: शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े श्याम प्रेमी साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में पुराने साल 2024 कि विदाई और नये साल 2025 का स्वागत बाबा श्याम के भजनों के साथ आगामी 31 दिसम्बर मंगलवार को करेंगें। ना डिस्को जायेंगे, ना होटल जायेंगे ये श्याम प्रेमी तो साकची श्री अग्रसेन भवन में बाबा के चरणों मे हाजरी लगाएंगे। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस कार्यक्रम के आयोजक करने वाले श्याम-कराने वाले श्याम (श्याम प्रेमी) हैं। कार्यक्रम का नाम ‘नव वर्ष सांवरिया के संग‘ हैं। इस दौरान उपस्थित भक्तों के बीच लॉटरी के माध्यम से तीन भक्तो को बाबा श्याम का खजाना उपहार स्वरूप भेंट किया जायेगा। रविवार की संध्या 07.15 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना, ज्योत प्रज्जवलित सहित भजनों का शुभारंभ होगा, जो प्रभु इच्छा से रात एक बजे तक चलेगा। इस अवसर पर स्थानीय आमंत्रित भजन गायक क्रमशः अनुभव अग्रवाल, महावीर खण्डेलवाल, कविता अग्रवाल एवं प्रेरणा शर्मा बाबा श्याम के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा कर भक्तों को झूमायेंगें। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने और तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए श्याम प्रेमियों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से मालीराम अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, राजेश चौधरी (श्याम मसाले), लालचंद अग्रवाल, पंकज छावछरिया, विक्की अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (चन्द्रबली), चंदन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (टिक्कू), शैलश अग्रवाल आदि श्याम प्रेमी उपस्थित थे। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से मिलकर नववर्ष का स्वागत करने का अनुरोध किया हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

    बहरागोड़ा : कोहरे की चादर और तेज रफ्तार का जानलेवा संगम शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर देखने को मिला। होटल ओम कृष्ण के पास खड़े एक टैंकर से कार की…

    Spread the love

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time